Skip to content

आज का पंचांग और राशिफल

`आज का पंचांग और राशिफल`

——————————————-

26-दिसम्बर-2024

वार:-गुरुवार

तिथी:-11एकादशी24:44

पक्ष :-कृष्णपक्ष

माह:-पौषमास

विक्रम सम्वंत:-2081

शक सम्वंत:-1946

नक्षत्र :-स्वाती18:09

योग:-सुकर्मा22:23

करण:-बव11:40

चन्द्रमा:-तुला

सूर्योदय:-07:16

सूर्यास्त:-17:35

दिशाशूल:-दक्षिण

निवारण उपाय:-दही का सेवन

ऋतु:-हेमंत शिशिर ऋतु

गुलीक काल:-09:48से11:08

राहूकाल:-13:48से15:08

अभीजित:-12:06से12:49

___________

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-पारिवारिक संपत्ति से संबंधित यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है। अपने कार्यों में जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। क्योंकि कभी-कभी आपको असमंजस जैसी स्थिति के कारण निर्णय लेने में दिक्कत उत्पन्न होगी। किसी खास व्यक्ति के अप्रिय व्यवहार से आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशील रहेंगे। मित्रों के साथ यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है लेकिन व्यर्थ की यात्राओं को टालने की कोशिश करें।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-मानसिक तनाव और झंझटों से बचें। आपकी भावनाएं आपके कार्यों और निर्णयों पर प्रभाव डालेंगी लेकिन संतुलित दृष्टि के लिए दिमाग और बुद्धिमत्ता से भी काम लें। मतलब परस्त लोगों को इग्नोर करने का प्रयास करें। आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। ध्यान रहे कि जरा सी लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है। इसलिए मन को संयमित रखें तथा झूठे दोस्तों से दूरी बनाकर रखें।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करने में किसी की मदद मिलेगी। संतान को लेकर कोई बात आपको परेशान कर सकती है। आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आप धैर्य से प्रत्येक बात का चिंतन करें। जॉब में अस्थिरता के कारण मानसिक परेशानी रह सकती है। अचानक बने बनाए कार्य में विघ्न आ सकता है। आप दुगने उत्साह के साथ अपने कार्य को दोबारा से शुरू करें। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-आपके लिए आज का दिन मेहनत मशक्कत से भरा होगा। राजनितिक दृष्टिकोण से आपके ऊपर भाग्य की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। महत्वपूर्ण यात्राएं होंगी। परिवार और दोस्तों के बीच अच्छा समय बीतेगा। आपके मन सकारात्मक विचार आएंगे और आप अधिक मेहनत भी करेंगे। आप खुद को नई ज्ञान की बातों से अपडेट करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर धन खर्च करेंगे। आपकी कार्यशैली और दक्षता लोगों को प्रभावित करेगी। आपका प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-आज आपके कामों में कुछ लोग विघ्न डालने प्रयास कर सकते हैं। अपने और परायों में पहचान कराने वाला दिन साबित हो सकता है। अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। जोश में आकर किसी से कोई वादा भी न करें। आज आप खुद अपने ही विचारों में उलझ सकते हैं। सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा। शॉपिंग इत्यादि पर धन खर्च होगा।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-सकारात्मक विचारों को दिमाग में जगह दे। किसी अन्य व्यक्ति की योजनाओं का लाभ आपको मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी के कागजात और पुरानी फाइलों की संभाल करें। आज के दिन मित्रों के साथ संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है। अपने जीवन के अहम फैसलों में बुजुर्गों की सलाह की कद्र करें। परिवार के साथ समय बिताएं। परिवार में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वो पूरा हो जाएगा। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आएगा। कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। किसी के साथ भी अनावश्यक वार्तालाप से बचें। खानपान की अनियमितता से बचना चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ समस्याएं महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। मन में उत्साह रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आज रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उनका मनपसंद व्यंजन बना के उन्हे खिला सकते है। परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, जल्द बाजी बिलकुल ना करें। आप घर वालो के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान–सम्मान बढ़ेगा।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-आज धार्मिक कार्य में रूचि बनी रहेगी। मित्रों की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते आयेंगी। क्रोध के समय, बहस करने से बचें। आप जरूरतमंदों की मदद करेंगे इससे आप अत्यधिक मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। रुके हुए कार्यों को आज के दिन शीघ्रता से पूरा कर सकते हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आज मन में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा और अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। आप अपने प्रतिद्वद्विंयों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। अविवाहित लोगों की किसी रिश्तेदार की मदद से विवाह संबंधी वार्ता होगी। दांपत्य जीवन कुछ उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगा और जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें अपने रिश्ते को संभालने का प्रयास करना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-बनते कार्यों में व्यवधान आने से मन में बेचैनी रह सकती हैं। भाइयों के साथ संबंध खराब होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। संतान की किसी परेशानी में आपके सहयोग से उचित समाधान मिलेगा। अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज ना करें। परिवारिक कारणों के कारण मन चिंताग्रस्त रहेगा। घर में बिजली का खराब सामान न रखें। किन्नरों को यदाकदा धन इत्यादि दें कर आशीर्वाद प्राप्त करें।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-परिवार वालों के साथ किसी खास मामले पर सलाह-मशवरा होगा। कोई भी काम करने से पहले उसकी पूरी योजना और बनाना आपको किसी भी तरह की गलती होने से बचाएगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। जल्दबाजी तथा आवेश में कोई काम बिगड़ सकता है। खास बात यह ध्यान रखनी है, कि हर किसी पर विश्वास ना करें। वरना भावनाओं में बहकर आप अपना नुकसान भी कर लेंगे।*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *