भाग्य कैसे बनता है
वह पूर्व जन्म के कर्म जिनका फल चाहे वह सुख हो या दुःख हम वर्तमान जीवन में भोगते है भाग्य बनाते है।
हर व्यक्ति का भाग्य उसके पूर्व जन्म के कर्मों के अनुसार निर्धारित होता है और उन्ही कर्मों की वजह से वर्तमान जन्म में एक विशेष तरीके से व्यवहार करने के लिए बाध्य होता है. सुख-दुःख, धन-गरीबी, क्रोध, अहंकार, आदि गुण जो भी हम जीवन में पाते हैं वह सब पूर्व निर्धारित होता है. ज्योतिष केवल घटनाएं जानने का विज्ञान नहीं है, वह हमें हमारा भूत और भविष्य भी बताता है. साधारण व्यक्ति भाग्य को परिवर्तित नहीं कर सकते हैं और ना ही भाग्य के विषय में आसानी से जाना जा सकता है. क्योकि कर्म के फलों में परिवर्तन करने के लिए एक साधनारत ज्योतिषी और परिश्रमी साधक को लम्बे समय तक धैर्य के साथ प्रयत्न करने के आवश्यकता होती है।

याद रखें भाग्य किसी जादू टोने अथवा टोटको से नहीं बनता। जब तक प्राराब्ध ना कटे कोई कुछ नहीं कर सकता प्राराब्ध केवल पुरुषार्थ (सत कर्म) से ही काटा जा सकता है।

`आज का पंचांग और राशिफल`
——————————————-
23-नवम्बर-2024
वार:-शनिवार
तिथि:-08अष्टमी19:57
पक्ष:-कृष्णपक्ष
माह:-मार्गशीर्ष
विक्रम सम्वंत:-2081
शक सम्वंत:-1946
नक्षत्र:-मघा19:27
योग:-ऐन्द्र11:41
करण:-बालव06:57
चन्द्रमा:-सिंह
सूर्योदय:-06:54
सूर्यास्त:-17:28
दिशाशूल:-पूर्व
निवारण उपाय:-उड़द का सेवन
ऋतु:-हेमंत ऋतु
गुलिक काल:-06:47से 08:09
राहूकाल:-09:30से10:52
अभीजित:-11:52से12:35
___________
मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी या परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाएँ। आज जोखिम ना लें। कामकाज के प्रति आप संयम रखें। कार्य अवश्य पूर्ण होंगे। आज आप कुछ विशेष कार्य को पूरा करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें रुकावटें उत्पन्न हो सकती हैं। थोड़ा हौसला रखने पर काम आखिरी वक्त तक संपन्न होने की संभावना होंगी। ग्रह स्थितियां आप के पक्ष में हैं। वैवाहिक प्रोग्राम में जाएंगे। आनंद की अनुभूति होगी।
वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जानना बहुत जरुरी है। कोई आपके विश्वास का अनुचित लाभ उठा सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता में रहेंगे। आप अगर आज के दिन लक्ष्य बनाकर चलते हैं तो काफी दिनों से लंबित कार्य शीघ्रता से पूरे हो सकते हैं। आपकी मदद से किसी को लाभ मिलेगा। आज आपके जीवन में एक नई ऊर्जा का प्रवेश होगा। खुद को शांत रख पाने की किसी क्रिया के साथ दिन की शुरुआत करें।
मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस कर सकते हैं। कई दिनों से जिस बात को लेकर आप चिंतित थे वह चिंता आपकी दूर हो सकती हैं। आशावादी रहकर अपने रुके हुए कार्यों को गति प्रदान करें। आज का दिन आपके लिए साझेदारी में कार्य करने के लिए रहेगा। यदि आज आप किसी व्यवसाय को करना चाहते हैं तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। मनोकामना पूर्ति होने पर मन में प्रसन्नता रहेगी। लेकिन स्वभाव अन्य लोगो के कार्यो में नुक्स निकालने वाला रहेगा।
कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-आपके मन सकारात्मक विचार आएंगे और आप अधिक मेहनत भी करेंगे। यहां आपको नई नई चीज़ें सीखने को मिलेंगी। आपको शारीरिक क्षमताओं के अलावा मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार लाने की दिशा में काम करना चाहिए। समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो से जान पहचान बनेगी। विरोधी भी आज आपकी प्रशंशा करेंगे। गृहस्थ जीवन का सुख आपको मिलेगा। वैवाहिक प्रोग्राम में जाएंगे। आनंद की अनुभूति होगी। अपने मजाकिया व्यवहार से आस-पास का वातावरण हल्का बनाएंगे।
सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर जिस व्यवसाय को शुरू करेंगे, उसमें आपको भविष्य में भरपूर लाभ होगा। भाग्य आपका साथ देगा। काम के दबाव के बावजूद कार्य में सफलता मिलेगी। काफी समय से चल रही परेशानियां आज दूर होती नजर आएंगी। विरोधी अपनी योजनाओं में असफल होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-आज का दिन आप अपने धन को बढ़ाने की योजना में व्यतीत करेंगे। आज आपका यदि अपने भाइयों से कोई मतभेद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। आज कामकाज से संबंधित नवीन योजनाएं बनाएंगे। बड़े खर्च भविष्य की राह मुश्किल कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानियां बरतें। ऑफिस की जिम्मेदारियां कंधों पर हैं तो इसमें गलती न छूटे। ऐसा न होने पर प्रतिष्ठा प्रभावित होगी।
तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल की कमी के कारण कुछ परेशानी रह सकती है। आज आप कंफ्यूजन तथा तनाव में हो सकते हैं। जिसके कारण कार्यक्षेत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होने के कारण परेशानियां ज्यादा हो जाती हैं और आप अपने कामकाज में सफल नहीं हो पाते। जिससे समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और आपके संपर्कों का दायरा भी बढ़ेगा जो भविष्य में आपको आर्थिक रूप से सक्षम और सुदृढ़ बनाएगा।
वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-कार्यक्षेत्र में अपने काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव लायेंगे तो लाभकारी रहेगा। आपको कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धन से जुड़े कोई भी लेन देन में असावधानी न बरतें और परिचित हो या अपरिचित सबसे सावधान रहें। खोई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे। अपनों के लिए कोई भी समझौता कर सकते हैं। पुराने परिचित लोगों से मुलाकात होगी। जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा रहेगा।
धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-आज भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी। दूसरों पर अच्छा प्रभाव बना रहेगा। मन में नए-नए विचार बनेंगे। पुराने मित्रों से मिलना होगा, मौज मस्ती करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप अपनी योजनाओं को कार्य रूप देंगे। जिस में रचनात्मक कार्य मुख्य रहेंगे। साझेदारी में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो उसे सकारात्मक तरीके से निपटाने की कोशिश करें। सांयकाल तक धन आगमन के योग बन सकते हैं।
मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-घर में किसी बात को लेकर कलह उत्पन्न हो सकती है। कभी-कभी आपका जिद्दी स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। इसलिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना आवश्यक है। दिन व्यापार की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ चेंज कर सकते हैं जोकि आवश्यक है, लेकिन यदि आज आप किसी डील को फाइनल करें, तो उसमे अपने दिल व दिमाग दोनों को खोलकर करें, तभी आप उन योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे।
कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। वैवाहिक प्रोग्राम में जाएंगे। आनंद की अनुभूति होगी। आपका काम दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। मन में भावुकता रहेगी। स्वयं पर विश्वास रखें और कर्म करते रहें, भाग्य का साथ मिलता रहेगा। बोलचाल में निखार बढ़ने से कार्य आसानी से होंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। राजनीतिक दिशा में कार्य कार्य कर रहे जातकों के लिए पिछले कुछ समय से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, वह आज समाप्त होगी।
मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-भाग्य आपका साथ देगा। स्नेहीजन के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न होगा। जल्दबाजी में किए कार्य से नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर में कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो सकता है। आज आप कुछ विशेष कार्य को विशेष तरीके से संपादक करने में सक्षम रहेंगे। आपका मान सम्मान और यश कीर्ति का ग्राफ भी ऊपर की ओर चढ़ेगा। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता द्वारा हल करने का प्रयास करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी। वैवाहिक प्रोग्राम में जाएंगे। आनंद की अनुभूति होगी।
*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*