Skip to content

धनतेरस पूजन एवं यमदीपदान पूजा मुहूर्त & आज का हिन्दू पंचांग

धनतेरस पूजन एवं यमदीपदान पूजा मुहूर्त

〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️

धनतेरस पूजा मुहूर्त

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

धन त्रयोदशी या धनतेरस के दौरान लक्ष्मी पूजा को प्रदोष काल के दौरान किया जाना चाहिए जो कि सूर्यास्त के बाद प्रारम्भ होता है और लगभग 2 घण्टे 24 मिनट तक रहता है। प्रदोषकाल में दीपदान व लक्ष्मी पूजन करना शुभ रहता है।

प्रदोषकाल पूजन मुहूर्त

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ: 29 अक्टूबर मंगलवार की प्रातः 10 बजकर 30 मिनट से तथा कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का समापन: 30 अक्टूबर दिन 01 बजकर 15 मिनट पर होगा। ऐसे मे धनतेरस की पूजा 29 अक्टूबर की शाम करना ही श्रेष्ठ रहेगा क्योंकि धनतेरस पर लक्ष्मी पूजन तथा यम के लिए दीपदान त्रयोदशी तिथि मे प्रदोष काल के समय किया जाता है जबकि खरीददारी आदि करने के लिए उदया तिथि की मान्यता है।

ऋषिकेश के आसपास के शहरों में धन तेरस पूजा मुहूर्त 29 अक्टूबर की शाम 06 बजकर 23 मिनट से रात 08 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।

वृषभ काल: 29 अक्टूबर शाम 06 बजकर 24 मिनट से रात 08 बजकर 27 मिनट तक पंचांग के अनुसार, स्थिर लग्न पूजा के लिए आदर्श समय है। इस मुहूर्त समय में पूजा होने के से घर-परिवार में स्थायी लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।

धनतेरस पर खरीददारी के लिये शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर 2024

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

सुबह 9:14 से दोपहर 01:23 तक चर, लाभ एवं अमृत चौघड़िया।

दोपहर 02:46 से 04:09 बजे तक शुभ चौघड़िया।

शाम 07:07 से रात 08:46 बजे तक लाभ चौघड़िया।

ध्यान रखें राहुकाल में खरीदारी न करें। राहुकाल 29 अक्टूबर की दोपहर 02:49 बजे से शाम 04:07 बजे तक रहेगा।

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*

*⛅दिनांक – 29 अक्टूबर 2024*

*⛅दिन – मंगलवार*

*⛅विक्रम संवत् – 2081*

*⛅अयन – दक्षिणायन*

*⛅ऋतु – हेमन्त*

*⛅मास – कार्तिक*

*⛅पक्ष – कृष्ण*

*⛅तिथि – द्वादशी प्रातः 10:31 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

*⛅नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी शाम 06:34 तक तत्पश्चात हस्त*

*⛅योग – इन्द्र प्रातः 07:48 तक तत्पश्चात वैधृति*

*⛅राहु काल – दोपहर 03:13 से शाम 04:38 तक*

*⛅सूर्योदय – 06:47*

*⛅सूर्यास्त – 05:59*

*⛅दिशा शूल – उत्तर दिशा में*

*⛅ब्राह्ममुहूर्त –  प्रातः 05:02 से 05:52 तक*

*⛅अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:00 से दोपहर 12:46 तक*

*⛅निशिता मुहूर्त- रात्रि 11:58 अक्टूबर 29 से रात्रि 12:49 अक्टूबर 30 तक*

*⛅व्रत पर्व विवरण – धनतेरस, धन्वन्तरि जयंती, आयुर्वेद दिवस, यम दीपम, यम पञ्चक प्रारम्भ, प्रदोष व्रत, त्रिपुष्कर योग (प्रातः 06:43 से प्रातः 10:31 तक)*

*⛅विशेष – द्वादशी को पूतिका (पोई) व त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *